‘आज मुजफ्फरनगर का भौकाल खत्म कर देंगे…’, जारी हुआ Bhaukaal-2 का ट्रेलर, जानिए कब रिलीज होगी सीरीज

0
13
भौकाल-2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

भौकाल-2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल

इस महीने की शुरुआत में ही एक्टर मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति से शादी कर सभी को बड़ा सर्प्राइज दिया। शादी के एक सप्ताह बाद ही भौकाल-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया, इससे पहले शो का टीजर सामने आया था। ट्रेलर में फिर से मोहित रैना की दमदार एक्टर और एक्शन देखने को मिलेगा, इस बार मुजफ्फर नगर में मोहित का कई चुनौतियों से सामना होने वाला है।

फिर एक्शन मोड में मोहित रैना

फिर एक्शन मोड में मोहित रैना

ट्रेलर की शुरुआत एससपी बने मोहित रैना के एंट्री से शुरू होती है, जबकि अगले ही क्लिप में सीजन-1 के कुछ आखिरी सीन दिखाए गए हैं। यूट्यूब पर अब शो का ट्रेलर छाया हुआ है, इसमें अब कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है। इस बात मोहित रैना का सामना पिंटू, चिंटू और गुर्जन नाम के दमदार दबंगों से होने वाला है। भौकाल-2 में फैंस को एक्टर का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।

भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार

भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार

ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 28 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा चुका है, यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच फैंस ने उम्मीद जताई है कि पहला सीजन दमदार था, उम्मीद है दूसरा भाग निराश नहीं करेगा। भौकाल-2 को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी आकाश मोहिमेन, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखी है। भैकाल-1 के रिलीज होने के बाद फैंस को अब भौकाल-2 का बेसब्री से इंतजार है।

कब होगी रिलीज?

कब होगी रिलीज?

भौकाल-2 इसी महीने 20 जनवरी, 2022 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। क्राइम थ्रिलर सीरीज को बावेजा स्डूडियोज प्रॉडक्शन के साथ अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। मोहित रैना ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भौकाल -2 का ट्रेलर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एएसपी सिकेरा और डेढा भाइयों की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फर नगर में।’ उनके इस ट्वीट को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here