विदेश दौरे से वापस आए राहुल गांधी, गोवा में TMC के साथ गठबंधन पर हो सकती है चर्चा: सूत्र

0
16

India

oi-Ashutosh Tiwari

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 10 जनवरी: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में शनिवार को विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया। जिसकी तैयारियों में सभी दल लगे हुए हैं। अब खबर आ रही कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी विदेश यात्रा से लौट आए हैं। वो रविवार को दिल्ली पहुंचे और सोमवार को गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम के साथ बैठक की। उम्मीद जताई जा रही कि वो टीएमसी के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

Rahul Gandhi

वैसे राहुल गांधी कहां गए थे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। बीजेपी ने इसको लेकर सवाल भी उठाए थे, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने इसे निजी दौरा बताते हुए उस पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी थी। वहीं कांग्रेस ने 3 जनवरी को मोगा में एक बड़ी रैली करने का प्लान बनाया था, लेकिन उनकी विदेश यात्रा की वजह से उसे रद्द करना पड़ा। उस दौरान खबर आई थी कि पार्टी के नेता भी रैली रद्द होने से नाराज हो गए थे। हालांकि अब राहुल लौट आए हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आगामी चुनावों को लेकर कई अहम बैठकें करेंगे।

7 दिन का क्वारंटीन जरूरी
देश में कोरोना वायरस के रोजाना के मामले डेढ़ लाख के पार पहुंच गए हैं। इसको देखते हुए पिछले हफ्ते केंद्र ने एक नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसके तहत विदेश से आने वाले हर यात्री के लिए 7 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। इस वजह से उम्मीद है कि राहुल इस हफ्ते घर पर ही रहेंगे।

पैंगोंग झील पर चीन के पुल बनाने को राहुल ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक, पूछा- पीएम कह तक चुप रहेंगेपैंगोंग झील पर चीन के पुल बनाने को राहुल ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक, पूछा- पीएम कह तक चुप रहेंगे

बीजेपी के खिलाफ किया ट्वीट
अपने विदेश दौरे के दौरान भी राहुल लगातार बीजेपी पर ट्विटर के जरिए हमलावर रहे। सोमवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नफरत को हराने का सही मौका है, #Elections2022। इससे पहले उन्होंने लिखा था कि बुली बाई मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफरत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफरत की कई फैक्ट्री लगा रखी हैं। #TekFog उनमें से एक है।

English summary

Congress leader Rahul Gandhi return meeting with party leader

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here