
मिसेस वर्ल्ड का खिताब जीतना चाहती हैं नवदीप
अपनी शादी के 7 साल बाद वह वर्ल्ड लेवल के ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने जा रही हैं..तो यह लोगों को ताज्जुब करा देने वाला सच है। दिलचस्प बात ये भी है कि नवदीप कौर एक 5 साल की बेटी की मां हैं। वह पिछले 6 वर्षों से शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद एचआर और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन के लिए एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करना शुरू किया।
मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2020-2021 की विजेता रहीं
नवदीप कौर बताती हैं कि, आगामी 15 जनवरी को वह अमेरिका के लास-वेगास में होने वाली मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके बारे में अच्छी बात यह है कि, वह मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2020-2021 की विजेता रह चुकी हैं। और, वह एक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोच भी हैं। उनकी मानें तो उन्होंने हमेशा ही महिलाओं को प्रेरित करने और देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ख्याति दिलाने का सपना देखा है। नवदीप कौर अभी 50 साल की नहीं हुईं।
80 देशों की सुंदरियों को देंगी टक्कर
नवदीप इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन लेडीज सर्कल इंडिया, राउरकेला सिटी लेडीज सर्कल 172 से जुड़ी हुई हैं। अब वह अमेरिका जाएंगी, जहां लास-वेगास में होने वाली मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में नवदीप के अलावा 80 देशों की कंटेस्टेंट शामिल होंगी, यानी वह इतने देशों की सुंदरियों को टक्कर देंगी। उनके हवाले से एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने लिखा कि, ‘मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021 की विजेता मिसेज नवदीप कौर ने कामना की है कि उन्हें 21 साल बाद ताज घर वापस मिले।’
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


















कौन हैं मनासा वाराणसी जो हैं विश्व सुंदरी की दौड़ में, ब्रह्मांड सुंदरी हरनाज जैसी, पहचानना हो रहा मुश्किल