जल्द ही 180 सालों तक जिंदा रह सकता है इंसान, बढ़ती उम्र को देख टेंशन में आए वैज्ञानिक

0
23
130 साल जीएगा इंसान

130 साल जीएगा इंसान

विशेषज्ञों ने दावा किया है कि 80 साल के भीतर इंसान 130 साल की उम्र तक जीवित रह सकता है।लेकिन, कनाडा में एचईसी मॉन्ट्रियल के वैज्ञानिकों ने कहा है कि, इस सदी के अंत तक, यानि साल2100 तक इंसानों के जीवनकाल की चरम सीमा 180 तक पहुंच सकती है। सहायक प्रोफेसर लियोबेल्ज़ाइल ने दावा किया है कि, साल 2100 तक सबसे उम्रदराज व्यक्ति के जीवित रहने का रिकॉर्डतोड़ा जा सकता है।वर्तमान रिकॉर्ड एक फ्रांसीसी महिला जीन कैलमेंट का है, जिनकी 1997 में122 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी, वहीं पिछले दिनों चीन की एक महिला का भी निधन 120 साल सेज्यादा की उम्र में हुआ है।

समाज पर डालेंगे विपरीत प्रभाव

समाज पर डालेंगे विपरीत प्रभाव

कनाडा के वैज्ञानिक ने इंसानों की उम्र में होने वाली अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर चेतावनी भी जारी कीहै और कहा है कि, इंसानों की अधिकतम उम्र अगर बढ़ जाती है, तो ये सही नहीं होगा। कनाडाईप्रोफेसर ने सांख्यिकी और उसके अनुप्रयोगों की वार्षिक समीक्षा में प्रकाशित एक पत्र में चेतावनी दीकि जीवन की वर्तमान सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले अधिक लोग, समाज के लिए बड़े पैमाने परविपरीत प्रभाव डालेंगे।

समाज का कैसे करेंगे नुकसान?

समाज का कैसे करेंगे नुकसान?

कनाडाई प्रोफेसर ने कहा है कि, इंसानों का उम्र जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर वो कई तरह की बीमारीसे पीड़ित रहेंगे और वो शारीरिक कष्ट के काफी अनुभव करेंगे। इसके अलावा उनका मेडिकल बिलभी उन्हें और उनके परिवार को काफी ज्यादा परेशान करेगा। वहीं,सामाजिक देखभाल, पेंशन औरअन्य सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, पहले से हीसमाज में टैक्सपेयर्स काफी कम हैं और ऐसे में इंसानों की उम्र बढ़ने से उन टैक्सपेयर्स पर और भीज्यादा दवाब आएगा। फिलहाल,एक दर्जन से ज्यादा जीवित लोगों की वर्तमान में 110 वर्ष से अधिकआयु के होने की पुष्टि की गई है।

कई दिक्कतों का करना होगा सामना

कई दिक्कतों का करना होगा सामना

दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में लाइफ एक्प्केटेंसी प्रोफेसर एलीन क्रिमिन्स ने द टाइम्स कोबताया कि, ‘अगर ऐसा होता है, तो आपके मेडिकल बिल आसमान छुएगा”। उन्होंने कहा कि, ”’यदिआप अपने घर के बुजुर्ग को लंबी उम्र तक जीवित रखने की कोशिश करेंगें और वो आपको करना हीहोगा, तो फिर उनके सभी घुटनों, उनके सभी कूल्हों, उनके कॉर्निया, उनके हृदय वाल्व को बदलने केलिए यह एक अविश्वसनीय खर्च आपको करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि,’यह सबकुछ एक तरह सेऐसा होगा, जैसे आप एक पुराना कार रखे हों और उसका कोई ना कोई पार्ट लगातार खराब हो रहाहै।” 110 साल की उम्र से ज्यादा के बुजुर्गों पर नजर रखने वाली संख्या लाइफ एस्पेक्टेंसी का कहनाहै कि, 110 साल से ज्यादा उम्र होने पर हर अगले साल मौत की संभावना 50 प्रतिशत बढ़ जाती है,लेकिन धीरे धीरे इंसानों की उम्र बढ़ने लगी है।

130 से 180 के बीच उम्र की समय सीमा

130 से 180 के बीच उम्र की समय सीमा

लाइफ एस्पेक्टेंसी संस्था का कहना है कि, कई मॉडलों में इंसानों की उम्र 130-180 साल के बीचसंभव हो सकता है। वहीं,क्रिमिन्स ने द टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, ‘कोई भी 122 से आगेनहीं जीया है। तथ्य यह है कि कोई 130 तक जी सकता है, लेकिन, क्या ये बड़ी बात है?हालांकि, इनरिपोर्ट्स के बीच अमेरिका को लेकर थोड़ी खराब रिपोर्ट आई है और पता चला है कि, कोरोनामहामारी ने अमेरिका में लोगों की औसत उम्र 2 साल कम कर दी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here