चुनाव के दौरान बड़े काम का है cVIGIL ऐप, शिकायत मिलने पर 100 मिनट के भीतर पहुंचेंगे EC के अधिकारी

0
18

India

oi-Akarsh Shukla

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 08 जनरवी। भारतीय निर्वाचन के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज (शनिवार) पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने ‘सीविजिल’ ऐप का जिक्र किया, जिसको लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग ऐप को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, और जानना चाहते हैं आखिर इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही सीविजिल ऐप का उपयोग कैसे किया जा सकता है। आज हम आपके इन्हीं सब सवालों का जवाब देने वाले हैं।

Assembly election 2022: धांधली रोकेगा cVIGIL ऐप, EC 100 मिनट में लेगा Action | वनइंडिया हिंदी

election commission cVIGIL app and its features how can use in assembly election 2022

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए सीईसी सुशील चंद्र ने कहा, ‘आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, धन के वितरण और मुफ्त उपहारों की किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए मतदाताओं द्वारा हमारे सीविजिल एप्लिकेशन का उपयोग किया जाना चाहिए। शिकायत के 100 मिनट के भीतर चुनाव आयोग के अधिकारी अपराध स्थल पहुंचेंगे और उम्मीदवार व पार्टी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और COVID19 रोगी पोस्टल बैलेट से चुनाव में कर सकेंगे मतदान

‘सीविजिल’ ऐप की खासियतें
‘सीविजिल’ ऐप को फिलहाल एंड्रॉइड फोन में ही इंस्टॉल किया जा सकता है, भविष्य में इसके दूसरे ऑपरेटर पर भी लॉन्च होने की संभावना है। इस एप्लिकेशन का उपयोग करके, नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं को देखते ही तत्काल कुछ ही मिनट में इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में भी नहीं जाना पड़ेगा। ये एप्लिकेशन जागरूक नागरिकों को सीधा जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और फील्ड यूनिट (फ्लाइंग स्क्वॉड) से कनेक्ट रखता है। शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसकी जानकारी दें।

कैसे करें ऐप का इस्तेमाल?

  • अपने एरिया में हो रहे चुनावी नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए आपको बस फोन से उसकी फोटो या 2 मिनट की वीडियो रिकॉर्ड करना है।
  • इसके बाद उस फोटो या वीडियो को लोकेशन के साथ ऐप पर अपलोड कर देना है। इसके सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद, इसे ट्रैक करने और अपने मोबाइल पर अपडेट प्राप्त करने के लिए नागरिक को एक यूनिक आईडी मिलती है।
  • नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद, सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में आ जाती है, जहाँ से उसे फील्ड यूनिट को सौंपा जाता है।
  • सीविजिल ऐप्लीकेशन केवल उन राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर उपयोग की जा सकेगी, जहां निर्वाचन आयोजित किए जा रहे हैं।

English summary

election commission cVIGIL app and its features how can use in assembly election 2022

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here