बिपाशा बशु बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस को करीना कपूर ने जड़ा था थप्पड़, जानिए पूरा विवाद

0
27
फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ाफिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ा

फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ाफिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान हुआ था झगड़ा

दरअसल, ये वाकया साल 2001 का है, जब बिपाशा बसु फिल्म ‘अजनबी’ की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ उनका ये विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये तक दावा किया गया था कि करीना कपूर ने बिपाशा को उस वक्त थप्पड़ तक जड़ दिया था।

करीना ने बिपाशा पर कर दी थी नस्लभेदीय टिप्पणी

करीना ने बिपाशा पर कर दी थी नस्लभेदीय टिप्पणी

कहा जाता है कि करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच उनकी ड्रेसेस को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। करीना ने बिपाशा पर नस्लभेदीय टिप्पणी तक कर दी थी। दोनों के बीच काफी देर तक वॉकयुद्ध देखने को मिला था। करीना कपूर ने बिपाशा बसु को ‘ब्लैक कैट’ कहा था और इसी दौरान करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था।

दोनों को कभी एकसाथ नहीं देखा गया किसी फिल्म में

दोनों को कभी एकसाथ नहीं देखा गया किसी फिल्म में

इस घटना को लेकर बिपाशा बसु ने 2001 के फिल्मफेयर में कहा था, “इस घटना को तिल का पहाड़ बनाया जा रहा है। मेरे साथ कभी कोई समस्या नहीं रही। करीना को डिजाइनर के साथ कुछ समस्या थी। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों खींचा गया। यह काफी बचकाना था।” इस दौरान बिपाशा ने ये भी कहा था कि वो कभी करीना के साथ काम नहीं करना चाहेंगी। इस घटना के बाद से आज तक दोनों अभिनेत्रियों को एकसाथ किसी फिल्म में नहीं देखा गया।

करीना ने इस झगड़े पर क्या कहा था?

करीना ने इस झगड़े पर क्या कहा था?

वहीं करीना कपूर ने इस झगड़े को लेकर 2002 में अपनी सफाई दी थी। करीना ने कहा था, “मुझसे इंटरव्यू के दौरान मेरे काम को लेकर तो कोई सवाल किए नहीं गए, बल्कि सब उस विवाद को लेकर सवाल किए गए हैं। करीना ने कहा था कि उनका झगड़ा उनके डिजाइनर के साथ हुआ था, मैंने बिपाशा को कुछ अनैतिक नहीं कहा था और अगर कोई ऐसा कहता है तो वो उसकी कल्पना है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here