नए नियमों के तहत जनवरी में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच सबीना पार्क पर खेला जाएगा पहला मैच… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

टी20 क्रिकेट में अब स्लो ओवर रेट पर कड़ी सजा दी जाएगी, क्योंकि ICC ने ऐलान किया कि निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरा नहीं करने वाली टीम को 30 गज के सर्कल के बाहर एक फील्डर कम रखना होगा. यह नियम इसी महीने से लागू होगा. ICC ने खेलने के रिवाइज्ड नियमों और शर्तों के तहत बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पारी के बीच में वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक को भी शामिल किया है.

ICC ने नियमों को बनाया और भी खतरनाक

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए ICC की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत धीमी ओवरगति के लिए ICC के प्रावधान यथावत रहेंगे. इसमें डिमेरिट अंक और टीम तथा कप्तान पर आर्थिक दंड शामिल है. आईसीसी ने कहा,‘खेलने के नियम और शर्तों की धारा 13.8 में ओवर गति के नियम हैं, जिसके तहत फील्डिंग करने वाली टीम को आखिरी ओवर की पहली गेंद निर्धारित समय के भीतर डालनी होगी. ऐसा नहीं करने पर पारी के बाकी ओवर में 30 गज के सर्कल के बाहर एक फील्डर कम होगा.’

ऐसे होंगे नए फील्डिंग रूल्स 

आमतौर पर पहले छह ओवर के बाद 30 गज के बाहर पांच फील्डर रखे जा सकते हैं. ओवरगति के नियम का पालन नहीं करने पर चार ही फील्डर रखे जा सकेंगे. गेंदबाज के छोर वाला अंपायर फील्डिंग कर रही टीम, बल्लेबाज और दूसरे अंपायर को पारी की शुरुआत से पहले ही निर्धारित समय और कोई व्यवधान होने पर नए सिरे से निर्धारित समय की जानकारी देंगे.

ढाई मिनट के ड्रिंक्स ब्रेक का भी प्रावधान

ICC की क्रिकेट समिति ने इस बदलाव की अनुशंसा की है, जो सभी प्रारूपों में खेल की रफ्तार बनाए रखने के तरीकों की समीक्षा करती रहती है. इसके साथ ही पारी के बीच में ढाई मिनट के वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक का भी प्रावधान है. बशर्तें हर सीरीज की शुरुआत से पहले सदस्यों के बीच इस पर सहमति बने. नए नियमों के तहत पहला मैच 16 जनवरी को वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच सबीना पार्क पर खेला जाएगा. वहीं, महिला वर्ग में पहला मैच 18 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में होगा.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here