बेदाग और चमकदार चेहरा पाने के लिए ऐसे करे संतरे का इस्तेमाल… – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

सर्दियों के दिनों में त्वचा के रूखेपन की समस्या महिलाओं को विकट स्थिति में डालती हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में त्वचा को नई रंगत देने और खूबसूरत बनाने के लिए कई जतन करने पड़ते हैं। ऐसे में आपके लिए संतरा वरदान साबित हो सकता हैं जिसका इस्तेमाल चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता हैं। चहरे पर आई झाइयां भी इससे आसानी से दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह संतरे का इस्तेमाल आपकी त्वचा को निखार देगा।
बेदाग और चमकदार चेहरा पाने के लिए 

इस पैक को हफ्ते में दो बार जरुर अप्लाई करें। शुरुआत में हो सकता है पैक लगाने के बाद हल्की जलन महसूस हो मगर धीरे-धीरे यह ठीक हो जाएगी। असल में संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों में एसिडिक तत्व मौजूद होता है, जिससे इन्हें चेहरे पर लगाने से कुछ जलन महसूस हो सकती है।
रंगत निखारने के लिए संतरे का रस

अगर आपकी स्किन सर्दियों में डार्क हो जाती है तो आधा चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी, 2 चम्मच संतरे का जूस, शहद और जरुरत अनुसार गुलाब जल के इस्तेमाल से एक पैक तैयार कर लें। इस पैक को ताजा बनाकर ही अप्लाई करें। पैक लगाने के बाद सूखने तक इंतेजार करें। जब पैक हल्का सूख जाए तो गीले हाथों के साथ हल्का मसाज करें और सादे या गुनगुने पानी के साथ चेहरा धो लें।
झाइयां दूर करने के लिए संतरे की छिलका

4-5 संतरों के छिलके धूप में सुखाकर मिक्सी में पीस लें। इन्हें तभी पीसें जब छिलके पूरी तरह सूखकर कड़क हो जाएं। उसके बाद तैयार पाऊडर में 1 टीस्पून शहद, 1 टीस्पून बेसन और कच्चा दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। अगर झाइयां ज्यादा हैं तो आप रोज वॉटक की जगह आलू का रस भी डाल सकती हैं। इस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर अप्लाई करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here