दिल्ली-मुंबई और कोलकाता के हाल बुरे
देश में दिल्ली-मुंबई के बाद रविवार को कोलकाता में भी 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई। जहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। दिल्ली में अब 8,397 एक्टिव पेशेंट हैं।
वैक्सीनेशन: अब तक कितनी डोज लगीं?
देश में हर रोज लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक कुल टीकाकरण 1,45,68,89,306 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कल देशभर में 23,30,706 वैक्सीन की डोज दी गईं। राज्यों का आंकड़ा देखें तो सबसे ज्यादा वैक्सीन यूपी में लगी है। यह देश का सबसे बड़ा राज्य है यहां लोगों को कुल 20,25,88,335 डोज दिए जा चुके हैं। जिसमें से 12,84,94,516 फर्स्ट डोज और 7,40,93,819 सेकेंड डोज शामिल हैं।
|
आज से दी जाएगी बच्चों को वैक्सीन
एक अच्छी खबर यह भी है कि 15 से 18 उम्र वाले करीब 10 करोड़ बच्चों का वैक्सीनेशन आज यानी कि सोमवार से शुरू हो जाएगा। एक डॉक्टर ने बताया कि, उनके यहां आज से 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। वहीं, कोविन पोर्टल के मुताबिक, रविवार रात तक 7.90 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















