
Weather Update: Delhi में हाड़ कंपा देने वाली Cold, Fog की चपेट में उत्तर भारत | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली में हो सकती है बारिश
घने कोहरे की वजह लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि विमान सेवाएं अपने निर्धारित वक्त से ही चल रही हैं आज दिल्ली का न्यूनतम ताप 4 या 5 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
सर्दी का ये दौर पूरे हफ्ते चालू रहेगा
तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में होगा और इसी कारण मैदानी इलाकों में ठंड पड़ेगी और सर्दी का ये दौर इस पूरे हफ्ते चालू ही रहने वाला है।
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं डल झील इस वक्त पूरी तरह से जम चुकी है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार,एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

सभी को काफी सचेत रहने की जरूरत
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। वैसे ये सभी राज्य इस पूरे हफ्ते घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में ही रहने वाले हैं। इसलिए सभी को काफी सचेत रहने की जरूरत है।
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 302 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग-256 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली- 298 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 312 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 315 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 321 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 289 AQI बहुत खराब
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















