अनुपमा ने इस तरह की नए साल की शुरुआत, देखे वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

नववर्ष के अवसर पर जहां कई स्टार्स पार्टीज करने में व्यस्त हैं। वहीं अनुपमा फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने नववर्ष का स्वागत वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक कर किया। रुपाली गांगुली ने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा का सफर नजर आया है। वही अपनी इस जर्नी का वीडियो साझा करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा- ये वर्ष हमें आगे आने वाले दिनों के लिए काफी कुछ दे, 2022 में अपने साथ सिर्फ अच्छाई, करुणा तथा दया को लेकर आगे बढ़े। भगवान का आशीर्वाद स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करें! जय माता दी। जय महाकाल।

वही वीडियो में रुपाली गांगुली ने अपनी हवाईअड्डे से वैष्णो देवी के पहाड़ों पर चढ़ाई के सफर को शेयर किया है। वीडियो में रुपाली गांगुली नंगे पांव चलते नजर आ रही हैं। रुपाली के इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। रुपाली के फ्रेंड डेलनाज ईरानी, जसवीर कौर, गौरव खन्ना ने कमेंट किया है। गौरव ने लिखा- जय माता दी। मैं भी माता रानी के दर्शन करना चाहता हूं। अगली बार मैं भी तुम्हारे साथ आऊंगा।

वही रुपाली गांगुली तथा गौरव खन्ना शो अनुपमा में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को प्रशंसक बहुत लाइक कर रहे हैं। सीरियल अनुपमा नंबर 1 शो है। शो की स्टोरी तथा इसके कास्ट की बेहतरीन अभिनय ने इसे बहुत वक़्त से नबंर वन शो बना रखा है। रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना के अतिरिक्त सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा भी शो का महत्वपूर्ण भाग हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here