एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बोल्ड एंड रोमांटिक तस्वीरें की शेयर – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

बॉलीवुड की सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहीं हैं। ईशा ऐसी अदाकारा है जो हर फोटो के चलते चर्चा में रहती है। अब इस समय अदाकारा की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बोल्ड एंड रोमांटिक तस्वीरें लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जी दरअसल ईशा ने नए साल का स्वागत अपने बॉयफ्रेंड संग किया, और उस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। आप सभी को बता दें कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरों में ईशा गुप्ता अपने बॉयफ्रेंड Manuel Campos Guallar संग रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

आप देख सकते हैं ईशा एक तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड की आंखों में प्यार से देख रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में वो बॉयफ्रेंड को लिप लॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन सभी फोटोज में ईशा और उनके बॉयफ्रेंड एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों अपने अंदाज के जरिये अपने फैंस को कपल्स गोल्स दे रहे हैं। इन तस्वीरों में ईशा ने अपने गॉर्जियस लुक से एक बार फिर फैंस को इंप्रेस कर डाला है। उनके सभी अंदाज फैंस के दिलों को छूते हैं। वैसे फिलहाल ईशा फोटो में ब्राउन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

आप देख सकते हैं डीप नेकलाइन ड्रेस के साथ ईशा ने अपने मेकअप को dewy बेहतरीन रखा है। अपनी आंखों को उन्होंने आइलाइनर और मस्कारे के साथ डिफाइन किया है। वहीं बालों को एक्ट्रेस ने बन शेप दिया हुआ है। आप देख सकते हैं ईशा का न्यू ईयर लुक बेहद ब्यूटीफुल है और उनके अंदाज ने फैंस के दिलों को जीता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here