यूपी: लखीमपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन लोगों की, छह घायल – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

लखीमपुर, थाना ईसानगर क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती मार्ग पर ग्राम लुधौनी के पास शनिवार देर रात नेपाल जा रही टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएससी खमरिया में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात एक टूरिस्ट बस हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। इसमें सभी नेपाली यात्री सवार थे। शनिवार को दिन में ही पीलीभीत बस्ती मार्ग पर थाना ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लुधौनी के पास डीसीएम और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत होने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। 

देर रात जब हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस ग्राम लुधौनी के पास पहुंची, तो वह उक्त खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में धमन खटका (15) पुत्र चित्र बहादुर, रोहित बोहरा (14) पुत्र खेम बहादुर निवासी गण ग्राम संकुट बराती, थाना लोहान, जिला सलेन, नेपाल और बस के कंडक्टर नाम पता अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। बस में तकरीबन 25 लोग सवार थे, जिसमें रवि (7), कवि (5), रमन (4) पुत्रगण गनेश और गनेश (30) व उसकी पत्नी मंजू (25) पता अज्ञात एवं गंगा (50) पत्नी चित्र बहादुर निवासी ग्राम संकुट बराती, थाना लौहान, जिला सलेन, नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को पुलिस ने सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया, जबकि बाकी बचे यात्रियों के रात में ठहरने की व्यवस्था पुलिस ने कराई। से के बाद काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा हर तरफ चीख-पुकार मची रही। यह सभी नेपाली यात्री हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, जहां से वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाख ने लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने, प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here