बढ़ाना चाहती है चेहरे खूबसूरती तो लगाए ये चीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

आज के समय में लडकियां खूबसूरत दिखने के लिए तमाम तरह के मेकअप करती हैं हालाँकि आप चाहे तो कुछ प्राकृतिक उपायों को आजमाकर भी खूबसूरत दिख सकती है। इसके लिए आपको दूध का इस्तेमाल करना होगा। दूध त्वचा की रंगत निखारने के लिए बेहतरीन है। आप दूध के प्रयोग से घर पर ही सस्ते में त्वचा को खूबसूरत बना सकती है। आइए बताते हैं कैसे?

* अगर आप एक्ने या डार्क रंग से परेशान हैं तो दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। जी दरअसल दूध में विटामिन के साथ विटामिन डी भी प्रचुर मात्रा में होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध एक्ने के निशान को कम करने में भी मदद करता है। इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच दूध लें और इसे सीधे अपनी त्वचा के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां एक्ने या एक्ने के निशान हैं। थोड़ी देर लगे रहें दें और फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

* दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड है,जो त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार है। जी दरअसल कई शोध से यह पता चला है कि यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नए सेल के विकास में भी सहायता करता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच बेसन लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर बढ़िया सा पेस्ट तैयार कर लें। इसमें कुछ बूंदें किसी एसेंशियल ऑयल की भी मिला सकते हैं। अब आप इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट बाद जब यह सूखने लगे, तो इसे हल्के हाथ से रगड़ते इसे हटाएं। अंत में पानी से धो लें।

* दूध में तैलीय गुण होते हैं। ऐसे में आप दूध या मलाई को अपनी त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा में नमी आती है और स्किन सिल्की हो जाती है। इसे लगाने से त्वचा पर चमक आती है और रंगत भी निखरती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here