मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है. चोट की वजह से रोहित शर्मा को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है. उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है. वहीं, जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की जगह एक घातक गेंदबाज को जगह मिली है. ये गेंदबाज अपने दम पर मैच पलटने के लिए जाना जाता है. ये खिलाड़ी बुमराह का नया साथी बन सकता है. आइए जानते हैं. इस खिलाड़ी के बारे में. 

इस खिलाड़ी को किया गया शामिल 

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए फेमस हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है. उनकी जगह घातक गेंदबाज दीपक चाहर को शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका की पिचें हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स को सपोर्ट करतीं है. ऐसे में चाहर वहां कहर ढा सकते हैं. उनकी गेंदबाजी में हर वो तीर मौजूद है, जो किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सके. उनकी धीमी गति की गेंदों पर विकेट लेने की कला से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं.

आईपीएल में मचाया तूफान 

दीपक चाहर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं.  उन्होंने आईपीएल (IPL) 2021 में कुल 15 मैचों में 14 विकेट लिए थे. जब भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेट की जरूरत होती थी. तब वह चाहर का नंबर घुमा देते थे. चाहर ने आईपीएल के कुल 69 मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी को खेलना बल्लेबाजों के लिए ऐसा था, जैसे लोहे के चने चबाना. 

हैंट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज 

दीपक चाहर अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. डेथ ओवर्स में वह कातिलाना गेंदबाजी के साथ विकेट निकालकर देते हैं. चाहर गेंदबाजी के साथ-साथ धाकड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं उन्होंने 5 वनडे मैचों में 6 विकेट लिए और उन्होंने श्रीलंका (SriLanka) के खिलाफ 87 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी. टी20 क्रिकेट में वह भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 6 विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह धमाकेदार प्रदर्शन कर जसप्रीत बुमराह के नए साथी बन सकते हैं. 

बुमराह की लगी लॉटरी 

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए केएल राहुल को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. रविंचंद्रन अश्विन, शिखर धवन और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों की वजह से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कमाल कर सकती है. 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह ( उपकप्तान) ), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here