माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, मुआवजे का ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
72

जम्मू-कश्मीर में नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालो में दो महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. भगदड़ की घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मैं माता वैष्णो देवी तीर्थ पर त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लेने के लिए तुरंत कटरा जा रहा हूं.

प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग यूपी और हरियाणा के रहने वाले हैं.

राज्य की ओर से मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. वहीं, घायलों के इलाज के लिए 2 हजार रुपए दिए जाएंगे.

भीड़ में धक्का मुक्की होने के बाद मची भगदड़

कल नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे. इस दौरान भीड़ में धक्का मुक्की होने के बाद भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए. काटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ गोपाल दत्त ने बताया है कि अभी तक हमारे पास 12 लोगों के मरने की जानकारी आई है. आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

नरायणा अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

डॉ. गोपाल दत्त ने बताया है कि घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं घायलों का इलाज नरायणा अस्पताल में चल रहा है. धक्का मुक्की रात के करीब ढ़ाई बजे शुरु हुई थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here