देश के 21 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रोन, 24 घंटो में मिले 128 नए केस – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

ओमिक्रोन का खतरा लगातार देश में बढ़ता जा रहा है. कोरोना का यह नया वेरिएंट देश के 21 राज्यों तक जा पहुंचा है. पिछले 24 घंटे के अंदर ओमिक्रोन के 128 नए मरीज मिले हैं. इसके बाद देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है. हालांकि, ओमिक्रोन के 241 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

इस बीच कोरोना के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 143.15 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले इस वक्त 77,002 है. सक्रिय मामले कुल मामलों से 1% से भी कम हैं. वर्तमान में यह 0.22% है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले

कोरोना से इस समय रिकवरी दर 98.40 फीसदी है. यह मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है. इधर, ओमिक्रोन के खतरे के बीच कोरोना के मामले अब बढ़ते जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 9 हजार 195 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 7 हजार 347 ठीक हुए हैं. इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 51 हजार 292 हो गई है.

कोरोना संक्रमण के पिछले 86 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर (0.79%) 2% से कम रही. पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर (0.68%) 1% से कम देख गई. अब तक कुल 67.52 करोड़ अब तक टेस्ट किए गए हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here