पीएम मोदी आज मंत्रिपरिषद की करेंगे बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद की ये बैठक आज शाम 4 बजे होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि बैठक में उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी हो सकती है. 

मंत्रिपरिषद की बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले गुरुवार को बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान पीएम ने अधिकारियों से ओमिक्रोन प्रसार के बीच अधिक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए थे. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर अधिक सावधानी बरतने और कोरोना नियमों के पालन कराने के लिए की सलाह दी थी. केंद्र ने कहा था कि डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. 

देश के 21 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले

उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि भारत ने अब तक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के 653 मामलों की पहचान की है. जिसमें से 186 लोग ठीक हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के सबसे अधिक 167 मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं. मीडिया की एक रिपोर्ट में एक शोध के हवाले से कहा गया है कि भारत कुछ ही दिनों में कोविड-19 की वृद्धि दर में तेजी देख सकता है लेकिन ये अल्पकालिक है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here