‘शमी’ के नाम दर्ज हुआ ख़ास रिकॉर्ड, ये मुकाम हासिल करने वाले बने भारत के पहले गेंदबाज़ – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

नई दिल्ली: सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय मध्यक्रम के ढहने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अफ्रीका की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। मोहम्मद शमी इस प्रारूप में 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज बने। दक्षिण अफ्रीका की टीम 327 रन के जवाब में 197 रन पर ही सिमट गई।

शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में एक विकेट लिया। पहले दिन लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा के सामने भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह से चरमरा गया था और टीम इंडिया 327 पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं इस मैच में मोहम्मद शमी के नाम एक ख़ास रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, शमी सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। 

भारतीय तेज गेंदबाज: सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट:

कपिल देव- 50 टेस्ट 
जवागल श्रीनाथ- 54 टेस्ट 
मोहम्मद शमी- 55 टेस्ट 
जहीर खान/इशांत शर्मा- 63 टेस्ट

भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 200 टेस्ट विकेट:

मोहम्मद शमी- 9896 गेंद
आर अश्विन- 10248 गेंद 
कपिल देव- 11066 गेंद 
रवींद्र जडेजा- 11989 गेंद

मोहम्मद शमी को नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट हासिल के लिए केवल 55 टेस्ट मैच ही लगे। मोहम्मद शमी के 5 विकेट लेने के कारण ही भारत को 130 रनो की शानदार बढ़त मिली। टेस्ट क्रिकेट में कगिसो रबाडा शमी के 200वें शिकार बने। शमी से पहले कपिल देव ने तेज गेंदबाज के तौर पर 50 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लिए थे। वहीं जवागल श्रीनाथ ने 54 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here