Ind vs SA 1st test: सेंचुरियन में मौसम रहेगा साफ, खेला जाएगा तीसरे दिन का खेल – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

नई दिल्ली, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बाक्गिंस डे टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है, लेकिन इससे पहले बारिश की वजह से दूसरे दिन खेल नहीं हो पाया था। हालांकि मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 272 रन बना लिए थे और मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारत की तरफ से टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 122 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक सेंचुरियन में दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को बारिश की उम्मीद नहीं है ऐसे में तीसरे और चौथे दिन मैच खेला जाएगा, लेकिन पांचवें दिन यानी गुरुवार को बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के आखिरी दिन के खेल पर पानी फिर सकता है। मैच के तीनों दिन अब 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे।

टीम इंडिया की पहली पारी, राहुल का शतक तो मयंक ने लगाया अर्धशतक

पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 117 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को लुंगी नगीडी ने मयंक को 60 रन पर आउट करके तोड़ दिया। वहीं नगीडी ने अपने पुजारा को बिना खाता खोले ही कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को लुंगी नगीडी ने वियान मुल्डर के हाथों कैच आउट करवा दिया। विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और एक बार फिर से वो एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्क्रम, कीगन पीटरसन, रासी वैनडर दुसें, तेंबा बावूमा, क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जैनसन, केशव महाराज, कगिसो रबादा और लुंगी नगिदी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here