BCCI चीफ सौरव गांगुली पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में हुए भर्ती – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली: BCCI चीफ और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 49 वर्षीय सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में एडमिट कराया गया है, डॉक्टर लगातार उन पर नज़र रखे हुए हैं. कोरोना के नए Omicron वैरिएंट के बढ़ते संकट के बीच ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है. बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी तबीयत ख़राब होने की वजह से सौरव गांगुली को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. 

जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था. सौरव गांगुली को तब एक माह में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी. हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और निरंतर काम कर रहे थे. BCCI चीफ के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा उनके जल्द ठीक होने की कामना की गई है.

बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं, जब भारतीय टीम में कप्तानी को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ समय पहले जब विराट कोहली को ODI टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था, तब सौरव गांगुली ने बयान दिया था कि उन्होंने विराट से टी-20 की कप्तानी ना छोड़ने के लिए कहा था, किन्तु वह नहीं माने. इसके बाद सेलेक्टर्स ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में एक ही कप्तान बनाने का निर्णय लिया. हालांकि, विराट कोहली ने प्रेस वार्ता में कहा था कि किसी ने भी उनसे कप्तानी ना छोड़ने का के लिए नहीं कहा था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here