बीते 24 घंटों में कोरोना के 6650 नए मामले दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 358 संक्रमित – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 650 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 374 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 358 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 79 हजार 133 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 77 हजार 516 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 79 हजार 133 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7 हजार 51 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 977 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 140 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 140 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 57 लाख 44 हजार 652 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 140 करोड़ 31 लाख 63 हजार 63 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 358 केस दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 88 और 67 मामले हैं. अच्छी बात यह है कि ओमिक्रोन के 358 मरीज़ों में से 114 मरीज़ रिकवर हो गए हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here