पूर्व क्रिकेटर ने साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज को बताया अगला सुपरस्टार – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए जमकर पसीना बहा रही है। कोच राहुल द्रविड़ पहले विदेशी दौरे पर हैं यहां उनका असली टेस्ट होने वाला है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके अमोल मजूमदार ने दो बल्लेबाजों का नाम बताया है जिससे भारतीय टीम को सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, “डीन एल्गर और एडन मारक्रम हमेशा से ही मेरे बड़े खिलाड़ी होंगे इस टीम के। अगर जो पहले टेस्ट मैच में मारक्रम चल जाते हैं तो फिर उनका आत्मविश्वास सातवें आकमान पर होगा। एल्गर जुझारू खिलाड़ी हैं, साउथ अफ्रीका की टीम को एक बेहद ही मुश्किल टीम के तौर पर देखा जाता है और एल्गर इसमें बिल्कुल खरे उतरते हैं। मारक्रम के बारे में कहना चाहूंगा कि उनका जो नाजुक अंदाज खेल और कला है देखते हुए सफल होने की उम्मीद करता हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है वह इस टीम के उभरते हुए सुपर स्टार हैं।”

टीम के लिए जो असली मुश्किल आने वाली है उसके बारे में अमोल बोले, “साउथ अफ्रीका में थोड़ा बहुत टेनिस बाल वाली उछाल है। यह आम तौर पर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पाई जाने वाली उस उछाल से अलग है जिसे हम अनुभव करते हैं। यही एक अंतर है वहां कि पिचों में और दौरा करने वाली टीम को इस बात को लेकर परेशानी होती है जिसकी वजह से वह रन नहीं बना पाते।”

“दुर्भाग्य से एनरिच नार्खिया चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि रबादा के खिलाफ अच्छा कर पाएंगे क्योंकि आइपीएल में उनको काफी ज्यादा खेला जा चुका है। अब वो रबादा का सामना करने के दौरान खास बात नहीं रह गई है और हमारे बल्लेबाज उनको आसानी से काबू कर पाएंगे।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here