मीट द चैंपियंस कार्यक्रम के अंतर्गत पानीपत के स्कूल का दौरा करेंगे बजरंग पूनिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को बोला है कि वह 23 दिसंबर को ‘मीट द चैंपियंस’ (चैंपियन से मिलो) कार्यक्रम के अंतर्गत पानीपत के आरोही मॉडल स्कूल का दौरा  करने वाले है और वहां छात्रों के साथ खेल और संतुलित आहार को लेकर चर्चा करने वाले है। 

खबरों की माने तो बजरंग ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि मैं ‘मीट द चैंपियंस’ की अगली कड़ी में भाग लेने जा रहा हूं। 23 दिसंबर को मैं पानीपत के मशहूर आरोही मॉडल स्कूल में जा रहा हूँ और वहां बच्चों से खेल कूद और संतुलित आहार के विषय में वार्तालाप करने वाला हूँ।’ 

इस  माह की शुरुआत में भाला फेंक के एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुजरात के अहमदाबाद में संस्कारधाम स्कूल का दौरा करके इस राष्ट्रीय मिशन को शुरू कर दिया है, जिसमें प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा  करने वाले है ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, फिटनेस और खेल के महत्व को लेकर जागरूक कर सके।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here