बड़ी खबर: UP-TET की परीक्षा अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में होंगी आयोजित – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

लखनऊ: UP-TET के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. UP-TET की परीक्षा जनवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2021) को दोबारा करवाने का फैसला किया है, ये परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गई थी. UP-TET की परीक्षा अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में आयोजित होगी.

UP-TET पेपर लीक केस

बता दें कि UP-TET की परीक्षा इससे पहले 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी लेकिन इसका पेपर पहले ही लीक हो गया था. जिसके चलते UP-TET की परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. UP-TET का पेपर WhatsApp पर वायरल हो गया था.

21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे UP-TET की परीक्षा

जान लें कि UP-TET 2021 की परीक्षा के लिए 21 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. UP-TET की परीक्षा के लिए यूपी के 75 जिलों में केंद्र बनाए गए थे. UP-TET का पेपर दो पालियों मे होना था. UP-TET का पहला पेपर 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक होना था लेकिन उससे पहले ही UP-TET का पेपर लीक हो गया था.

UP-TET पेपर लीक केस की जांच में जुटी एसआईटी

गौरतलब है कि UP-TET पेपर लीक केस की जांच एसआईटी की टीम कर रही है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की जांच जारी है.

UP-TET 2021 का पेपर लीक होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ऐलान किया था कि यूपीटीईटी की परीक्षा एक महीने के भीतर दोबारा करवाई जाएगी. सीएम योगी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जो भी भर्ती होगी, उसमें पारदर्शिता बरती जाएगी. अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई होगी. जान लें कि UP-TET पेपर लीक केस में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देशद्रोह की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here