लखनऊ: पीएम मोदी की मेगा रैली की तैयारी, BJP का इतने लाख लोगों की भीड़ जुटाने का प्लान – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

 उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं. चुनाव से पहले बीजेपी जनता को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए बीजेपी अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली कराने की तैयारियों में जुट गई है. ये रैली राजधानी लखनऊ में होगी. पढ़ें ये रिपोर्ट.

9, 10 या 11 जनवरी को रैली कर सकते हैं पीएम मोदी

जानकारी मिली है कि बीजेपी लखनऊ में होने वाली पीएम मोदी की मेगा रैली के लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का प्लान बना रही है. ये रैली उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले होगी. सूत्रों के मुताबिक, 9, 10 या 11 जनवरी को पीएम मोदी लखनऊ में रैली कर सकते हैं.

ये रैली पीएम मोदी की अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी

कहा जा रहा है कि ये रैली पीएम मोदी की अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी. यूपी बीजेपी की 19 दिसंबर से शुरू हो रही है 6 क्षेत्रों में यात्राओं का समापन इसी दिन राजधानी लखनऊ में होगा. इस रैली को बीजेपी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में कराने की तैयारी कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक़, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में इस रैली की रूपरेखा भी तय की गई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here