तेजस्वी की शादी पर यादव परिवार के रिश्तों में मचा बवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी का विवाह होते ही यादव परिवार के रिश्तों में बवाल मच गया है. इस शादी के बाद तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने अपने दोनों भांजों तेजप्रताप और तेजस्वी और बहन राबड़ी देवी से रिश्ता तोड़ लिया है. उन्होंने खुद को यादव और बहन को राजपूत बताया है.

साधु यादव ने यहां तक कह दिया है कि आज से उनकी कोई बहन नहीं है और न ही कोई जीजा है. लालू परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि मर जाएंगे, किन्तु लालू यादव से न मिलेंगे और न ही कोई ताल्लुक रखेंगे. बता दें, बीती 9 दिसंबर को तेजस्वी यादव ने दिल्ली की एक ईसाई लड़की रेचल के साथ शादी की थी. दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर तेजस्वी के मामा साधु यादव बेहद नाराज हैं और इसे लेकर उन्होंने मीडिया में भी तीखे बयान दिए हैं. जिसमें साधु यादव ने मीडिया में तेजस्वी और उनकी पत्नी को लेकर कई अभद्र टिप्पणियां भी की हैं.

बता दें कि दो दिन पहले साधु यादव ने मीडिया के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि तेजस्वी ने पूरे समाज को कलंकित कर दिया है. यादव समाज इसका बहिष्कार करेगा. साधु ने यह भी कहा था कि तेजस्वी ने पूरे यादव समाज को कलंकित कर दिया. उसने जमात और समाज को बदनाम कर दिया. एक लड़की के लिए उसने पूरा समाज, जमात और बिहार को छोड़ दिया. साधु यादव ने कहा था कि ये लौंडा, इसने ऐसा गलीज काम किया है जिससे मेरा ही नहीं, बल्कि पूरे यादव बिरादरी का सिर शर्म से झुक गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here