TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गोवा का दौरा, मीडिया संपादकों के साथ करेंगी मीटिंग – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गोवा के दौरे पर हैं. वह सोमवार को गोवा में मीडिया संपादकों के साथ मीटिंग करेंगी. इसके साथ ही सोमवार को पहली दफा ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की रैली भी है. गोवा चुनाव को देखते हुए ममता बनर्जी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क के मकसद से कई सभाओं को भी संबोधित करेंगी और जनसंपर्क को लेकर कई कार्यक्रम में भी शामिल होंगी.

बता दें कि ममता बनर्जी रविवार की शाम गोवा पहुंच चुकी हैं. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उनके साथ मौजूद हैं. वह सोमवार को दोपहर 1 बजे मीडिया के संपादकों के साथ मीटिंग करेंगी. बाद में वह पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगी. ममता बनर्जी की पहली जनसभा शाम 4 बजे गोवा में होने वाली है. बेनौलिम की जनसभा में अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित रहेंगे.

ममता बनर्जी मंगलवार को भी दो जनसभाएं करने वाली हैं. वह मंगलवार को दोपहर 3 बजे गोवा के पणजी और शाम 5 बजे आसनोरा में जनसभा को संबोधित करेंगी. यह जनसभा गोवा के लोगों को एक संदेश देने के लिए होने वाली है. TMC ने हाल ही में गोवा के लिए गृहलक्ष्मी योजना की योजना का ऐलान किया है. हालाँकि, विरोधियों ने इस योजना का मजाक उड़ाया है. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी जनसभा से लोगों को उस योजना के संबंध में जानकारी देंगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here