खरमास में भगवान सूर्यदेव के 12 नामों का जरूर करें स्मरण – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

आप सभी को बता दें कि सूर्यदेव ही ऐसे देवता है जो प्रत्यक्ष देवता हैं और जिनके हम दर्शन कर सकते हैं। इसी के साथ हम उनकी पूजा भी कर सकते हैं। आज के समय में सूर्य देवता की हर व्यक्ति पूजा करता है, और सुबह उन्हें जल भी चढ़ाता है। वहीं कुछ लोग सूर्य देव के नामों का स्मरण भी करते हैं। आप सभी को बता दें कि दिसंबर माह में 14 दिसंबर 2021 मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी से मलमास शुरु होने जा रहा है और 14 जनवरी 2021 पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि तक यह रहने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे मलमास को खरमास भी कहा जाता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार जब भी सूर्य गोचर करते हुए धनु और मीन राशि में जाते हैं तब उन महीनों को मलमास कहा जाता है। कहा जाता है यह अवधि ज्योतिष में शुभ नहीं मानी जाती है, हालाँकि खरमास यानी मलमास में सूर्य के नामों का स्मरण करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसी मान्यता है कि खरमास में सूर्य के 12 नाम जरुर पढ़ना चाहिए, इससे मनचाहा वरदान प्राप्त होता है और हर तरह के कार्यों के आपको शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं सूर्यदेव के 12 नाम।।।।

भगवान सूर्यदेव के 12 नाम

1- ॐ सूर्याय नम:।
2- ॐ मित्राय नम:।
3- ॐ रवये नम:।
4- ॐ भानवे नम:।
5- ॐ खगाय नम:।
6- ॐ पूष्णे नम:।
7- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।
8- ॐ मारीचाय नम:।
9- ॐ आदित्याय नम:।
10- ॐ सावित्रे नम:।
11- ॐ अर्काय नम:।
12- ॐ भास्कराय नम:।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here