जोधपुर । राजकीय महाविद्यालय जोधपुर की 6 राज . बटालियन के सभी एनसीसी कैडेट्स द्वारा दांडी मार्च दिवस के उपलक्ष में एस.एन मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गांधी स्मारक पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया । एएनओ डॉ . हरिराम परिहार ने बताया कि इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व एसयूओ जगदीश चौधरी और प्रेरणा शर्मा ने किया तथा महाविद्यालय के 33 कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई तथा स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली । कैडेट्स ने श्रमदान करके गांधी स्टेच्यू का गार्डन एवं स्टेच्यू की सफाई की तथा गांधी जी के दांडी मार्च ( 12 मार्च 1930 ) को याद करते हुए सविनय अवज्ञा आन्दोलन के इतिहास बताया । स्वच्छता अभियान में महात्मा गांघी की मूर्ति को पानी से सफाई की ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















