गांधी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी ‌: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह

जोधपुर। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव में दांडी मार्च दिवस के उपलक्ष्य पर” दांडी संदेश एवं बापू का समाज दर्शन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक निदेशक प्रोफ़ेसर सांत्वना गौड़ ने माननीय अतिथियों का शब्द सुमनों के माध्यम से स्वागत किया । कार्यक्रम में डॉ अजय त्रिवेदी ने संगोष्ठी की संकल्पना रखते हुए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन सविनय अवज्ञा, सत्य और अहिंसा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो प्रवीणचंद्र त्रिवेदी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी युगपुरुष थे,उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं। सिद्धांतविहीन राजनीति, विवेकहीन उपयोग, नीति विहीन व्यापार , चरित्र हीन शिक्षा, श्रमविहीन सम्पति , त्याग विहीन पूजा जैसे विकारों से त्रस्त समाज को गांधी जी के सत्य, समानता, सदाचार, अहिंसा,शिक्षा, श्रम, विवेक , नीति, शक्ति विकेंद्रीकरण जैसे जीवन मूल्यों की महत्ती आवश्यकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ज़िला कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह ने अपने बीज वक्तव्य में कहा कि महात्मा गांधी ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने सभी वर्गों को प्रभावित किया । राष्ट्रपिता गांधी जी की कथनी और करनी में एकता थी। महात्मा गांधीजी के सिद्धांतों और समाज दर्शन पर प्रकाश डालते हुए जिला कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यदि हम गांधीजी के जीवन मूल्यों में से किसी एक विचार को जीवन में उतार लें तो देश को नई दिशा और दशा मिलेगी।उन्होंने बताया कि आप खुद वो बदलाव बनिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं। रजिस्ट्रार चंचल वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि साध्य व साधन की शुद्धता पर बल देना चाहिए। इसी के साथ रजिस्ट्रार चंचल वर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज की इस संगोष्ठी में गांधी जी के जिन मूल्यों और सिद्धांतों पर चर्चा हुई है उन्हें हमारी छात्राएं निश्चित तौर पर अपने जीवन में ग्रहण करने का पूरा प्रयास करेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजश्री राणावत ने किया। कार्यक्रम में डॉ पंकज नामा, डॉ आर एल सैनी, डॉ पूनम पूनिया, डॉ कामिनी ओझा, डॉ आशा राठी, डॉ अंजू ,डॉ अमिता धारीवाल, डॉ लेखू गहलोत , डॉ अमिता,डॉ मीनाक्षी बोराणा और डॉ विनीता चौहान आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here