स्वच्छ जोधपुर- स्वस्थ जोधपुर की थीम पर हेरिटेज रन शनिवार को जोधपुर । शहर

जोधपुर । शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम उत्तर एवं जोधपुर रनर ग्रुप की ओर से शनिवार को हेरिटेज रन का आयोजन किया जाएगा। घंटाघर से शुरू होकर यह हेरिटेज रन विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस घंटा घर पर आकर समाप्त होगी। गुरुवार को अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह , स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन संजय पुरोहित एईएन अंकित पुरोहित एवं जोधपुर रनर टीम के सदस्यों ने इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि स्वच्छता को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने के लिए आमजन में जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में लोगों को स्वच्छता एवं हेल्थ अवेयरनेस का संदेश देने के लिए जोधपुर रनर ग्रुप के साथ मिलकर नगर निगम उत्तर मिलकर हेरिटेज रन का आयोजन कर रहा है। तोमर ने बताया कि यह हेरिटेज रन शनिवार को शाम 6:30 बजे घंटाघर से रवाना होगी जो नई सड़क, हाई कोर्ट रोड, पावटा चौराहा से होते हुए वापिस घंटा घर पर आकर समाप्त होगी। हैरिटेज रन के दौरान आम जन को स्वच्छ जोधपुर, स्वस्थ जोधपुर एवं हरित जोधपुर का संदेश दिया जाएगा।

This News is Updated by जितेन्द्र पुरोहित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here