जोधपुर । नगर निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम दक्षिण में भवन निर्माण अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार से नगर निगम दक्षिण की दोनों भवन निर्माण कमेटी के अध्यक्ष नगर निगम में बैठेंगे और ऑनलाइन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के समाधान करेंगे। महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बताया कि भवन निर्माण अनुमति जारी होने में काफी समय लगता था और लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता था। इसके लिए नगर निगम दक्षिण ने भवन निर्माण अनुमति के लिए ऑनलाइन पोर्टल सुविधा शुरू की है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान आमजन को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार से नगर निगम दक्षिण की भवन निर्माण समिति प्रथम अध्यक्ष रेवत सिंह इंदा एवं भवन निर्माण समिति द्वितीय के अध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक निगम कार्यालय में बैठेंगे। कमिटी अध्यक्ष अधिकारियों से चर्चा कर आवेदनकर्ताओं को आवेदन के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान किया जाएगा। महापौर वनीता सेठ ने बताया कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़े और निर्धारित समय सीमा में उनका कार्य पूरा हो सके।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



















