
मामला गोवर्धन के थाना मगोर्रा क्षेत्र का है यहां अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि को दो घरों से में धावा बोल लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया ।
जानकारी के मुताबिक मगोर्रा निवासी रविन्द्र और महेंद्र पुत्रगण महाराज सिंह के लिए परिजन रोजाना की तरह अपने घर मे रहे थे, दोनो भाई अपनी ड्यूटी पर है जो एक रेलवे और एक आर्मी में नोकरी करता है। वही जब सुबह दोनों घरों के परिजन सुबह 5 बजे जागे तो पता चला कि बन्द कमरे का ताला और अलमारी का ताला टूटा हुआ है ये देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के अनुसार अज्ञात चोर पड़ोस की छत के रास्ते से आये है। जब घर वालों के अलमारी में रखा सामान देखा तो सब गायब था । जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर घर सेसोने की चार चूड़ी, दो जंजीर ,चार अंगूठी, झुमकी और कान के कुंडल चोरी कर ले गए । चोरी की घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची मगोर्रा पुलिस घटना की जांच में जुटी गई ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















