अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, जोधपुर के जे.के. भाटी और हार्दिक घोष को मिला गोल्ड मेडल।

0
27

जोधपुर, 22, फरवरी 2021। जोधाणा फोटोजर्नलिस्ट सोसायटी जोधपुर द्वारा आयोजित दसवीं अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जजिंग 20 व 21 फ़रवरी को पूरा मोहल्ला में की गई। सोसायटी के सचिव सर्वेश जोशी ने बताया कि फोटोग्राफी सोसायटी ऑफ अमेरिका, फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी, इमेज कॉलीग सोसायटी और ग्लोबल फोटोग्राफी यूनियन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में मोनोक्रोम, कलर, नेचर, फोटो ट्रैवल और फोटो जर्नलिस्म सेक्शन में छायाचित्र प्राप्त हुए और इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुंबई से श्री सुनील मराठे जोधपुर से वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री शिवजी जोशी, सर्वेश जोशी और ओमप्रकाश कल्ला थे।

इस प्रतियगिता मे कुल 122 अवॉर्ड्स दिए गए जिसमें जोधपुर के फोटोग्राफर जे के भाटी को फोटो जर्नलिस्म सेक्शन में जीपीयू गोल्ड मेडल मिला, वहीं युवा फोटोग्राफर हार्दिक घोष को कलर सेक्शन मे एफआईपी रिबन और जर्नलिस्म सेक्शन में एफआईपी गोल्ड मेडल मिला।

जोधपुर के फोटोग्राफर के अलावा भारत सहित हांगकांग, चीन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, अमरीका, इटली, कनाडा, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पोलैंड तुर्की, स्विट्जरलैंड सहित अनेक देशों से आए छायाचित्रों को भी अवॉर्ड्स के लिए चुना गया।

प्रतियोगिता के सचिव और वेबमास्टर मनीष व्यास ने बताया कि भारत समेत अमेरिका, हांगकांग, चीन, तुर्की, अफगानिस्तान, पोलैंड सहित पूरे विश्व के 25 देशों से 108 प्रतिभागियों ने 1600 छायाचित्रों को ऑनलाईन भेजी, जिसकी जजिंग करके कुल 122 छायाचित्रों को अवॉर्ड्स दिया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here