
कोराना काल के बाद पहली बार फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी द्वारा कोलकाता के गैलरी गोल्ड मे आज फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई। ये प्रदर्शनी एफआईपी की तीसरी प्रिंट फोटोग्राफी प्रतियोगिता और दूसरे व्यू फाइंडर डिजिटल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चयनित हुए छायाचित्रों की लगाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी के निवर्तमान अध्यक्ष और कोलकाता के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री सुशांत बनर्जी उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अदित अगरवाला ने कि। इस प्रदर्शनी में फेडरेशन कॉर्डिनेटर सुनिता एच, सिनिग्धा कर, शर्माली दास तथा फेडरेसन के सचिव डॉक्टर बरून कुमार सिन्हा थे।
फेडरेशन के सचिव डॉक्टर बरुन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस प्रदर्शनी के दौरान प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया और एफ आई पी द्वारा प्राप्त फोटोग्राफी ऑनर्स अवार्ड्स भी दिए गए।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















