कृषि कानून: किसानों ने कई टोल प्लाजा पर किया कब्जा, जानिए किन जगहों पर टोल प्लाजा हुए फ्री – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ संघर्ष कर रहे किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और एक कदम भी पीछे हटाने को तैयार नहीं हैं। लगातार 17 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डालकर बैठे किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है। इसके लिए किसानों ने शुक्रवार रात से ही कई जगहों पर टोल प्लाजा पर कब्जा कर उन्हें टोल फ्री कराना शुरू कर दिया है।

किसानों ने गुरुवार को ऐलान किया था कि 12 दिसंबर को जयपुर-दिल्ली हाईवे रोका जाएगा और एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।किसानों के इसी ऐलान के बाद के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई जगहों पर टोल फ्री कराए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली कूच करने लगे हैं। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सभी हाइवे और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आइए देखें कहां-कहां पर टोल प्लाजा आज फ्री किए गए हैं….

जानें किन जगहों पर टोल प्लाजा हुए फ्री

– फरीदाबाद : दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जिला पलवल के तुमसरा टोल प्लाजा की दो लेन बंद करके किसान धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान नेता दोपहर बाद दो बजे तक यहां धरना प्रदर्शन करेंगे।

– करनाल में किसानों ने शुक्रवार देर रात से ही बस्तारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है।

– अंबाला के शंभू टोल प्लाजा को भी किसानों ने आज फ्री करा दिया है।

– दिल्ली-आगरा हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को फ्री कराए जाने के बाद किसान वहां धरना देकर बैठ गए हैं।

-गाजियााद के दुहाई टोल प्लाजा को भी फ्री करा दिया है।

-जेवर : पुलिस ने किसानों जेवर टोल प्लाजा पर नहीं आने दिया। किसान नीचे सर्विस लेन से ही पुलिस के सामने अपनी मांगें रखकर वापस चले गए हैं।

– उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील क्षेत्र में बंडा रोड पर सबली कटेली टाेल प्लाजा पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के अलग-अलग संगठनों ने एकजुट होकर कब्जा कर लिया। कब्जे के बाद किसानों ने हर आने-जाने वाले वाहन के लिए टोल फ्री कर दिया।

– गाजियाबाद जिले के डासना टोल पर सामान्य दिनों की तरह टोल वसूला जा रहा है।

-मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल को किसानों ने आधे घंटे के लिए टोल फ्री कराया था और एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर बने टोल को करीब एक घंटे से फ्री कर रखा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here