हरियाणा की पंचायत ने पंजाब के किसानों से कहा- आप हमें SYL दीजिए, हम…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत विभिन्न राज्यों के किसानों की मांग अभी पूरी भी नहीं हुई है कि दक्षिण हरियाणा के किसानों व सैकड़ों सरपंचों ने उन आंदोलनकारी किसानों व नेताओं के सामने अपनी पीड़ा भी जाहिर कर दी है, जिनका सरोकार पंजाब से है।

इन पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करने उतरे पंजाब के नेताओं और किसानों को यह भी सोचना चाहिए कि पंजाब के अड़ियल रुख के कारण हरियाणा दशकों से कितना दर्द झेल रहा है। हम तो आज भी इनका साथ देने के लिए तैयार हैं, मगर साथ लेने वालों को कम से कम अब तो हमारी एसवाइएल के पानी का हक दे देना चाहिए।

हरियाणा के पंचायत प्रतिनिधि लगातार मुखर हो रहे हैं। अब तक नारनौल व रेवाड़ी क्षेत्र के करीब 200 सरपंच व पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि पंजाब से एसवाइएल के पानी की मांग कर चुके हैं। विशेष बात यह है कि मौका देखकर भाजपा नेता भी इन प्रतिनिधियों के सुर में सुर मिलाने लगे हैं। नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव के बाद शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामबिलास शर्मा भी इस मुद्दे पर खुलकर बोले। पिछले कुछ दिनों के दौरान किसान आंदोलन के बीच ही यहां के सैकड़ों पंच-सरपंचों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र पर तीखे शब्दबाण चलाए हैं।

स्थानीय किसानों व पंच प्रतिनिधियों ने पंजाब के आंदोलनकारी किसानों व नेताओं से पूछा है कि जब हमारे हक की बात आती है तब आप खून बहाने की बात करते हैं और जब खुद की बात आती है तो हमारा साथ मांगते हो। स्थानीय किसानों ने आंदोलन का विरोध नहीं किया है, बल्कि यह कहा है कि हम भी यह चाहते हैं कि सरकार किसानों की शंकाएं दूर करे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here