हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हुए कोरोना संरमित, 15 दिन पहले लगवाया था टिका – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।

अनिल विज ने ट्ववीट कर कर बताया, ”मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।”

अनिल विज को कोरोना महामारी (Covid-19 ) से बचाव के लिए भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान 20 नवंबर को अंबाला के एक सरकारी अस्पताल में कोवैक्सीन की खुराक दी गई थी। भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता अनिल विज ने स्वेच्छा से सबसे पहले कोवैक्सीन टीका लगवाने के लिए वॉलंटियर बनने की पेशकश की थी। कोवैक्सीन टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है।

हरियाणा में कोविड-19 के 1,602 नए मामले, 19 मरीजों की मौत 

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,602 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 2,40,841 हो गई। इसके अलावा 19 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,539 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 14,329 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत है। राज्य के गुरुग्राम में 423 और फरीदाबाद में संक्रमण के 336 मामले पाए गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here