टेम्पू ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर पति पत्नी घायल डॉ ने की गढ़वा रेफर..

0
19

गोदरमान साप्ताहिक बाजार कर लौट रहे ग्राम करचाली निवासी बाइक सवार असगर अली और उसकी पत्नी हुस्ने आरा को गोदरमना भंडरिया मुख्य मार्ग जनेवा गाँव के समीप टेम्पू सवारी गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर जिससे दोनो बाइक सवार दुर्घटना में घायल हो गये और टेम्पू चालक मौके से फरार होने की कोसिस पुरजोर किया टक्कर मारते देख कुछ राहगीरो ने टेम्पु चालक को पकड़ने की कोसिस करते रहे लेकिन टेम्पू चालक टेम्पू लेकर भागने में लगभग दस किलोमीटर तक सफल रहा अन्ततः पकड़ा जाने के कर्म में भंडरिया थाने के गेट पे गाड़ी लगाकर खुद को थाने में आत्मसमर्पण किया!

तत्पश्चात घायलो के परिजन थाने पहुँचे तो दोनों के बीच आपसी सहमति बनी की दोनों घायलों का इलाज से लेकर उसकी समुचित छति का भारपाई टेम्पू चालक करेगा

जिसके बाद थाना प्रभारी ने इंजुरी बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया भेजा यहाँ दोनो का तत्काल प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया!

This News is Updated by
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here