हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात..

0
11

भंडरिया(गढ़वा) – भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली पंचायत स्थित खजूरी गाँव में सोमवार की रात्रि हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात। कई कृषकों का खलिहान में रखा धान का बोझा छककर खाया, तो कहीं खलिहान में रखा हजारों का धान बर्बाद कर दिया। हाथियों के झुंड ने खजूरी निवासी फरदीनंद टोप्पो का खलिहान में रखा धान बर्बाद कर दिया,जिसे वे सुखाकर बोरी में रखने वाले थे।

वहीं खजूरी निवासी सुबित मिंज का पच्चीस बोझा धान, दशरथ गिद्ध का बीस बोझा धान छककर खाया बचा हुआ बर्बाद कर दिया। ज्ञात हो कि भंडरिया प्रखंड के कई गाँव में हाथियों का उत्पात की घटना आये दिन घटती है। जिससे कृषि पर निर्भर रहने वाले किसानों की कमर टुट जाती है। किसान कर्ज लेकर पुरी मेहनत से फसल का उत्पादन करता है। दूसरी ओर हाथियों का झुण्ड एक ही झटके में उनके सपनों पर कुठाराघात कर देते हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं दर्जनों बार हो चुकी हैं। गत बार पश्चिम बंगाल से विशेष टीम आकर हाथियों को भगाने का कार्य की थी। वर्तमान में किसान आग जलाकर और टीन बजाकर जान जोखिम में डालकर हाथियों से अपने फसल बचाने का संघर्ष कर रहे हैं।

This News is Updated by
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here