हाथों में राइफल थामे PM मोदी ने डिफेंस एक्सपो में लगाया निशाना, देखें तस्वीरें

0
16

लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिकतम हथियारों का जायजा लिया. पीएम मोदी ने यहां हथियारों को देखा और वर्चुअल शूटिंग रेंज में निशाना भी लगाया. एक्सपो में मौजूद एक्सपर्ट ने पीएम मोदी को हथियारों के बारे में जानकारी दी फिर यहां पर पीएम ने वर्चुअल शूटिंग रेंज में गोलियां भी चलाई.

दरअसल वर्चुअल शूटिंग रेंज विज्ञान की वो करामात है जहां आप बिना गोलियां बर्बाद किए निशाना लगा सकते हैं और अपनी क्षमता भी जांच सकते हैं. सैनिकों के लिए ये ट्रेनिंग बेहद जरूरी है.

विशेषज्ञों ने बताया कि पीएम जहां मौजूद थे वो वर्चुअल शूटिंग रेंज था. वर्चुअल शूटिंग रेंज में निशानेबाज या सैनिक बिना युद्ध में गए युद्ध जैसा रोमांच महसूस कर सकते हैं और अपने युद्ध कौशल का आकलन कर सकते हैं. एक रोमांचक अनुभव में पीएम मोदी ने यहां पर अपने हाथ में राइफल थामी और खुद निशाना लगाया.

#WATCH Lucknow: Prime Minister Narendra Modi at a stall showcasing a virtual shooting range. #DefExpo2020 pic.twitter.com/KQTlfoUWG9

— ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2020

इससे पहले डिफेंस एक्सपो को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने स्वदेशी तकनीक का विकास कर रहा है. पीएम ने कहा कि आज ISRO भारत के लिए, पूरी दुनिया के लिए, Outer Space के रहस्यों को ढूंढ़ रहा है, तो भारत का DRDO इन संपत्तियों को गलत ताकतों से बचाने के लिए रक्षा की दीवार खड़ी कर रहा है.

This News is Updated by
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here