VIDEO:राममंदिर के जमीन मे बेमेतरा के भाजपा पार्षद द्वारा भारी आर्थिक अनियमितता

0
517

संजू.जैन:7000885784

 

बेमेतरा : सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम मंदिर ट्रस्ट बेमेतरा द्वारा वर्ष 2014-15 के कृषि कार्य हेतु नीलामी में दी गई जमीन पर अनियमितता की गई है यहां पर वर्ष 2014 के कृषि कार्य हेतु ग्राम सिंघोरी पटवारी हल्का नंबर 28 के अंतर्गत तीन अन्य जमीन की नीलामी की गई जिसमें रकबा 5.40 धनहा जिसकी सरकारी बोली 9500 निर्धारित थी को 15700 में 1 वर्ष के लिए वर्तमान मे वार्ड 16 से पार्षद प्रवीण नीलू राजपूत को प्रदान किया गया इसी तरह राम मंदिर ट्रस्ट का एक अन्य 5 एकड़ भर्री जमीन जिसकी सरकारी बोली 47000 थी को इस व्यक्ति को 75500 में दिया गया तथा रकबा 1.81 एकड़ भररी जमीन जिसकी सरकारी बोली₹9000 थी उसे एकमात्र बोलीदार प्रवीण नीलू राजपूत को 9100 में 1 वर्ष के लिए प्रदान किया गया। कुल मिलाकर कुल 5.40 एकड़ धनहा तथा 6.81 एकड़ भररी जमीन को कुल 1 लाख 300 रुपए में 1 वर्ष के लिए उक्त व्यक्ति को प्रदान किया गया ।उक्त जमीन पर इनके द्वारा कृषि कार्य कर अनाज का उत्पादन किया गया लेकिन नीलामी की राशि लगभग 98300 का भुगतान आज पर्यंत इनके द्वारा नहीं किया गया है इस तरह से उक्त पार्षद ने राम मंदिर ट्रस्ट को प्राप्त होने वाले राशि को जमा ना कर मंदिर समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है ।यह ऐसे लोग हैं जो दूसरों पर तथ्यहीन झूठा आरोप लगाते हैं भगवान राम के नाम से राजनीति करते हैं पर स्वयं भगवान राम के नाम की जमीन का पैसा हड़पने से बाज नहीं आते। भगवान राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन का उपयोग कर धन अर्जन करने के पश्चात निर्धारित राशि का भुगतान को ना कर ,क्या यह भगवान राम तथा सनातन धर्मियों के आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं? जो भाजपा के लोग इनके द्वारा लगाए गए आधारहीन आरोप मे साथ खड़े दिख रहे थे क्या अब वे जिम्मेदार लोग ऐसे लोग को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की हिम्मत कर पाएंगे? जिस समय की यह घटना है उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी आखिर इनको किसका संरक्षण संरक्षण प्राप्त था ?

जल्द ही कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की मांग करेगी।

शकुंतला मंगत साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
बेमेतरा

सुमन गोस्वामी
अध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी
बेमेतरा

This News is Updated by Sanjay Jain
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।