
► एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
► चोरी के प्रकरण मे 09 साल से था स्थाई वारंट।
► जी.आर.पी. थाना जोधपुर पुलिस टीम की रही कार्यवाही।
श्रीमती पूजा अवाना, IPS श्रीमान पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी. जोधपुर, श्री गौतम कुमार जैन RPS पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत जोधपुर के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशो आगामी विधानसभा चुनावो तक विषेष अभियान चलाया जाकर गिरफ्तारी/स्थाई गिरफ्तारी वारन्टों के निस्तारण एंव मादक पदार्थो कि तस्करी, अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाहीके विशेष अभियान अन्तर्गत मन थानाधिकारी जी.आर.पी. थाना जोधपुर महेश श्रीमाली के निर्देशन में जी.आर.पी थाना जोधपुर की विशेष टीम गठित कर वांछित अपराधियो की गिरफतारी हेतु गुजरात रवाना किया गया। जिस पर थाना हाजा की विशेष टीम द्वारा अहमदाबाद, बड़ौदरा, सूरत जाकर निरतंर अथक प्रयासो के परिणामस्वरूप थाना हाजा के प्रकरण संख्या 40/2014 धारा 379/34 भा.द.सं. मे माननीय न्यायालय रेलवे कोर्ट जोधपुर महानगर से जारी स्थाई गिरफतारी वारन्टी विनोद भाई पुत्र श्री श्याम भाई जाति देवीपूजक (बागरी) उम 40 साल निवासी रेलवे स्टेशन सुरत के बाहर दिल्ली गेट के आगे तीन रास्ता सर्किल के पास सुरत पुलिस थाना महिधरपुरा जिला सुरत (गुजरात) को गिरफतार किया गया है।
नोटः-
गिरफतार स्थाई वारंटी के विरूद्व पुलिस थाना महामंदिर जोधपुर आयुक्तालय मे प्रकरण संख्या 610/2013 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे वर्ष 2015 से स्थाई गिरफतारी वारंट जारी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















