दुकान पर खरीददारी के लिए आई छात्रा का बैग चोरी दुकान पर खरीददारी के लिए आई छात्रा का बैग चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

दुकान पर खरीददारी के लिए आई छात्रा का बैग चोरी

बैग मेें लेपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे

जोधपुर,दुकान पर खरीददारी के लिए आई छात्रा का बैग चोरी। शहर के अशोक उद्यान के नजदीक एक दुकान पर खरीददारी के लिए आई छात्रा का स्कूटी पर टंगा बैग शातिर चोरी कर ले गया। बैग में उसका लेपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे। घटना में छात्रा की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें- 16 चक्का ट्रक में भरा मिला साढ़े पांच करोड़ का डोडा पोस्त

पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर पाल लिंक रोड की रहने वाली भाविका पुत्री दीपराज जांगिड़ की तरफ  से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी सहेली के साथ में अशोक उद्यान की तरफ आई थी। जहां एक दुकान पर सामान खरीदने गई। उसने अपना एक बैग स्कूटी पर टांग रखा था। सामान खरीद कर लौटी इस बीच अज्ञात शख्स बैग चोरी कर ले गया। बैग में उसका लेपटॉप,आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य दस्तावेज थे। वह पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती है। चौहाबो पुलिस अब बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here