राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16
raje-supporters-march-on-26th-banner-released

राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन

वसुंधरा राजे को वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर निकाली जाएगी पद यात्रा

जोधपुर,राजे समर्थकों की पद यात्रा 26 को, बैनर का विमोचन। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक उन्हें वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना को लेकर पाल बालाजी पदयात्रा निकालेंगे एवं 251 किलो का प्रसाद का भोग पाल बालाजी को लगाएंगे। ये समर्थक सोजती गेट स्थित गणेश मंदिर से पाल बालाजी तक की पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा के बैनर का विमोचन आज किया गया।आयोजनकर्ता जुगल पंवार व मीडिया प्रभारी मनोज डगला ने बताया 26 सितंबर को शामचार बजे राजे समर्थक सोजती गेट गणेश मंदिर से ध्वजा की पूजा अर्चना कर रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- लाचू कॉलेज पीड़ित कर्मचारियों का धरना जारी

यहां से जालोरी गेट,शनिचरजी का थान,बारहवीं रोड होते हुए पाल बालाजी मंदिर तक पद यात्रा कर बालाजी से राजे को वापस मुख्यमंत्री बनाने की कामना करेंगे। गौरव सैनिक भीयाराम माचरा ने बताया कि यात्रा अनुशासित तरीके से निकले इस बात का सभी कार्यकर्ता विशेष ध्यान रखेंगे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here