दूध में मखाना मिलाकर क्यों खाना चाहिए? किन बीमारियों की हो सकती है छुट्टी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अगर दूध के साथ मखाना (makhana) खाया जाए तो ये सोने पे सुहागा हो जाएगा. क्योंकि, दूध और मखाना दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक होते हैं.

दरअसल, मखाना कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फैट और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रो माना जाता है. वहीं, दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि दोनों को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है. ऐसे में यदि आप दूध में मखाना भिगोकर खाएंगे, तो आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे. दूध में मखाना मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होने से लेकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने तक में मदद मिल सकती है. अब सवाल है कि दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे क्या हैं? इनको खाने का सही तरीका क्या है? इन सवालों के बारे में बता रही हैं यूएचएम जिला अस्पताल कानपुर की आयुर्वेदाचार्य डॉ. विभा वर्मा…

दूध में मखाना भिगोकर खाने के 5 चमत्कारी लाभ

एनर्जी बूस्ट करे: शारीरिक कमजोरी दूर करने में दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन अधिक असरदार माना जाता है. ऐसे यदि किसी को कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो गर्म दूध में मखाना मिलाकर खाने से लाभ हो सकता है. बता दें कि, दूध और मखाना, दोनों ही प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं. ऐसे में यदि आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे तो शरीर की कमजोरी दूर होगी और एनर्जी मिलेगी.

हड्डियां मजबूत करे: दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन हड्डियों का खास ख्याल रहता है. यदि आप कमजोर होती हड्डियों के शिकार हैं तो दूध में मखाना भिगोकर खा सकते हैं. क्योंकि, दूध और मखाना, दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जोकि हड्डियों को मजबूती देता है. ऐसे में यदि आप नियमित रूप से दूध में मखाना मिलाकर खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है. इसके अलावा, इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या से भी आराम मिल सकता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करे: दूध में मखाना मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका आप शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी सेवन कर सकते हैं. बता दें कि, मखाने में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे करामाती गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इसका नियमित सेवन करने से डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है. हालांकि, इस कॉम्बिनेशन के सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.

हार्ट को रखे हेल्दी: दिल से संबंधित परेशानियों को कम करने में भी दूध और मखाना असरदार माने जाते हैं. हालांकि इसको गुनगुने दूध में मखाना मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है. दरअसल, मखाना मैगनीशियम, पोटैशियम और फ्लेवेनॉइड्स जैसे तमाम पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इस कॉम्बिनेशन का नियमित सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है.

अनिद्रा से बचाए: दूध में मखाना मिलाकर खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. यह आपको अनिद्रा से बचाने का काम करता है. बता दें कि, दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा यानी नींद की समस्या से बचाए रखने में मदद करते हैं. इस कॉम्बिनेशन को रात में सोने से पहले करना अधिक फायदेमंद माना जाता है. हालांकि मखाने का सेवन गुनगुने दूध में मिलाकर करना चाहिए.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here