छत पर सो रहे युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल,सिर फटा छत पर सो रहे युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल,सिर फटा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

छत पर सो रहे युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल,सिर फटा

हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,छत पर सो रहे युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल,सिर फटा।
शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सेक्टर 11 में रात के समय में छत पर सो रहे युवक पर पास में ही रहने वाले एक अन्य युवक ने बीयर की बोतल और पाइप से हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। कान के पास भी गहरी चोट लगी। घायल को एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घर पहुंचे युवक की तबीयत बिगड़ गई। अब उसे बेहोशी की हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बहन की तरफ से हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हत्या प्रयास में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – मसूरिया बाबा रामदेव मेले का उद्घाटन आज

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत: गुढ़ाविश्रोईयान हाल सेक्टर 11 स्थित बी-100 में रहने वाली सरोज सुथार पत्नी रमेश सुथार ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका भाई चंद्रप्रकाश सुथार पिछले चार पांच माह से उसके पास ही रह रहा है। वह मजदूरी करता है। 10 सितंबर की रात में वह घर की छत पर सो रहा था। तब दो घर छोडक़र पड़ौस में रहने वाला आसुतोष त्रिपाठी रात साढ़े 11 बजे आया और छत पर सो रहे उसके भाई चंद्रप्रकाश पर जानलेवा हमला करते हुए बीयर की बोतल सिर पर मारी। जिससे उसका सिर फट गया और पाइप से कान कट गया। बाद में पड़ौसी महिला ने इसकी सूचना दिए जाने पर उसके भाई को एम्स अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर 12 सितंबर को तबीयत बिगडऩे पर उसके भाई को एमडीएम ट्रोमा सेंटर में लाकर भर्ती करवाया गया। जहां वह अब बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आरोपी फरीदाबाद हरियाणा हाल सेक्टर 11 निवासी आसुतोष पुत्र उमेश त्रिपाठी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here