कृषि फार्म हाउस पर लगी सोलर प्लेटें चोरी कृषि फार्म हाउस पर लगी सोलर प्लेटें चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

कृषि फार्म हाउस पर लगी सोलर प्लेटें चोरी

निजी मोबाइल कंपनी टावर और अन्य कंपनी की विद्युत केबिल चोरी

जोधपुर,कृषि फार्म हाउस पर लगी सोलर प्लेटें चोरी।शहर के झंवर स्थित रोहिला खुर्द गांव की सरहद में एक कृषि फार्म हाउस से चोर सोलर प्लेटें चोरी कर ले गए। मालिक ने अब झंवर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर चोरी होने के साथ एक अन्य कंपनी के विद्युत पोल से तार चोरी हो गए। संबंधित थाना पुलिस जांच कर रही है। झंवर पुलिस ने बताया कि सोजती गेट निवासी नबिल बेलिम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक कृषि फार्म हाउस रोहिला खुर्द गांव की सरहद में है। 12 सितंबर की रात में चोर कृषि फार्म हाउस में ट्यूबवैल के पास लगे सोलर प्लांट से 8 प्लेटें चोरी कर ले गए। झंवर पुलिस ने मामले में पड़ताल आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – सुबह से होती रही रुकरुक कर बारिश मौसम हुआ सुहावना,उमस से राहत

इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में वीर शिव गैस गोदाम के पास बनाड़ निवासी भारत सिंह पुत्र जसवंत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि लाल सिंह कॉलोनी क्षेत्र में निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। जहां से चोरों ने रात्रि के समय सामान चोरी कर लिया। घटना 11 सितंबर रात की है। चौहाबो पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। गजसिंह कॉलोनी बनाड़ निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह की तरफ से करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई कि करवड़ दइजर क्षेत्र में केयर्स इंडिया लिमिटेड के 7 पोल से चोर तीन लेयर लाइन केबल चोरी कर ले गए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here