हॉस्टल की बिल्डिंग में छात्र को लगे करंट के मामले में संचालक गिरफ्तार हॉस्टल की बिल्डिंग में छात्र को लगे करंट के मामले में संचालक गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
6

हॉस्टल की बिल्डिंग में छात्र को लगे करंट के मामले में संचालक गिरफ्तार

  • पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका
  • गैर इरादतन हत्या का प्रकरण हुआ था दर्ज

जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित सारण नगर में गत दिनों एक हॉस्टल की बालकनी में छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन की तरफ से लापरवाही का केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद अब हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – मवेशियों के लिए टांके से पानी निकालते वृद्धा गिरी,डूबने से मौत

मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गत दिनों बनाड़ क्षेत्र सारण नगर में सिज्मा हॉस्टल में अध्ययनरत एक छात्र की बिल्डिंग के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिस पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। तब पुलिस ने एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया था। आज हॉस्टल के संचालक जीयाराम को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में इन लोगों के लापरवाही सामने आने पर गिरफ्तार किया गया है। एक और नामजद है,जिसकी तलाश की जा रही है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here